{"_id":"615b2e388ebc3ec8b024c048","slug":"not-friendly-to-the-black-marketing-of-urea-farmers-said-during-the-welcome-program-in-katesara-and-kurara-villages-palwal-news-noi6085751152","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की कालाबाजारी करने वाले किसानों के हितैषी नहीं, कटेसरा और कुरारा गांव में स्वागत कार्यक्रम के दौरान बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की कालाबाजारी करने वाले किसानों के हितैषी नहीं, कटेसरा और कुरारा गांव में स्वागत कार्यक्रम के दौरान बोले
विज्ञापन
पलवल के गांव कटेसरा में स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते पृथला के विधायक नयनपाल रावत
- फोटो : Palwal
पलवल। अपने शासनकाल मेें खाद और यूरिया की कालाबाजारी करने वाले कांग्रेसी नेता किसानों का भला नहीं कर सकते। किसान आंदोलन को लेकर जो लोग धरने पर बैठे हैं, वह किसान नहीं बल्कि कांग्रेसी हैं। क्योंकि, देश का किसान आमजन का पेट भरने का काम करता है तथा वह कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। जो लोग रास्ते बंद कर हरियाणा का नुकसान कर रहे हैं, वह किसान के भेष में कांग्रेसी हैं। यह बातें हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने सोमवार को गांव कटेसरा और कुरारा में ग्रामीणों द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कहीं। इन गांवों में विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक को ट्रैक्टर में बैठाकर काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।
विधायक नयनपाल रावत ने गांव कटेसरा और कुरारा के विकास के लिए 51 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। रावत ने कहा कि किसानों की हितैषी होने का दम भरने वाली कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों की बेशकीमती जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीद निजी बिल्डरों को मोटे दामों में बेचकर मुनाफा कमाया। आज वह पार्टी किसान हित की बात करती है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की मनोहर सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिन्होंने किसानों के हितों की परवाह की और उनके हितों के लिए योजनाएं क्रियान्वित की। उन्होंने कहा कि अब किसान की फसल का उचित मुआवजा मिल रहा है। भाजपा सरकार ने बिचौलियों को हटाकर अब सीधे किसानों से फसल खरीदने की जो पारदर्शी पहल शुरू की है, वह अपने आप में एक मिसाल है। कांग्रेस के राज में किसान खाद और यूरिया के लिए दर-दर भटकता था, लेकिन बीजेपी के शासनकाल में खाद और यूरिया के कंट्रोल रेट कर दिए गए।
इस अवसर पर गांव कटेसरा के लोगों ने विधायक के समक्ष श्मशान घाट का बड़ा गेट, मूर्ति, लाइट, चारदीवारी, सामुदायिक भवन, बघेलों की चौपाल, कटेसरा बस अड्डे से लेकर गोपीखेड़ा मोड़ तक सड़क, स्कूल का मैदान व्यायामशाला, जोहड़ की सफाई, मंडी चालू करने आदि की समस्याएं रखीं, वहीं गांव कुरारा के लोगों ने कुरारा-शाहपुर से कटेसरा की बदहाल मुख्य सड़क बनवाने, पीने के पानी की समस्या, सामुदायिक भवन का कार्य पूरा करवाने, गांव की मुख्य चौपाल बनवाने, कुरारा शाहपुर से डाडौता तक सड़क बनवाने सहित अन्य समस्याएं रखीं। विधायक ने दोनों गांवों की समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जसवंत भगत, सोमदत्त, मनोहर लाल, फकीरा, सुमेर बघेल, लाला बघेल, ज्ञान कौशिक, लक्ष्मण तंवर एडवोकेट खेमचंद, हर प्रसाद, दौलतराम, बाबू सोनपाल, महेश चंद कौशिक, खैमी, सुखबीर आदि मौजूद रहे।