फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nine year old boy hanged himself while playing in Palwal

खेल-खेल में दुनिया छोड़ गया डैनिश: चुन्नी से बना लिया फांसी का फंदा, बाल्टी पर चढ़कर डाला सिर...तभी फिसला पांव

Sun, 12 Oct 2025 06:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Oct 2025 06:55 PM IST
सार

खेलते-खेलते बच्चे ने खिड़की में चुन्नी से फांसी का फंदा बना लिया और बाल्टी पर चढ़कर उसमें सिर डाल लिया। इसी दौरान बाल्टी फिसल गई, जिससे उसका गला फंदे में कस गया।

विज्ञापन
Nine year old boy hanged himself while playing in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

हरियाणा के पलवल में सदर थाना क्षेत्र के गांव गेलपुर में एक दर्दनाक हादसे में नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। खेल-खेल में चुन्नी से फांसी का फंदा लगाने के दौरान दम घुटने से बच्चे की जान चली गई। सदर थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा-194 के तहत दर्ज किया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गेलपुर निवासी ओमवीर का नौ साल का बेटा डैनिश शनिवार देर शाम घर की छत पर खेल रहा था। घर में उसकी दादी और बड़ा भाई नितिन मौजूद था। खेलते-खेलते डैनिश ने खिड़की में चुन्नी से फांसी का फंदा बना लिया और बाल्टी पर चढ़कर उसमें सिर डाल लिया। इसी दौरान बाल्टी फिसल गई, जिससे उसका गला फंदे में कस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब मां सुनीता खेतों से घर लौटी तो उसने बेटे को फंदे पर लटका देखा और चीख पड़ी। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed