फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   New 16 corona positives found in Palwal

पलवल में शनिवार को मिले 16 और कोरोना मरीज

Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
New 16 corona positives found in Palwal
पलवल। जिले में शनिवार को कोरोना के 16 मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 179 से बढ़कर 195 हो चुके हैं, जिनमें से 81 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में निगरानी पर अब 7612 लोग आ चुके हैं जिनमें से 4718 लोगों की निगरानी अवधि पूर्ण हो चुकी है और कुल 2894 लोग अभी निगरानी में हैं। जिले में 230 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले के 7377 नमूनों में से 6952 की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ.ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि हमारे पास लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग जारी है और हमारे नागरिक अस्पताल में दुकानदारों व गर्भवती महिलाओं व आपातकालीन में आने वाली सभी मरीजों की जांच की जा रही है। जिले में 9015 लोगों की काउंसलिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि नागरिक कहीं पर भी भीड़ देखें तो एक-दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। बेहद जरूरी होने पर ही मास्क पहनकर बाहर निकलें और शारीरिक दूरी बनाए रखें। अपने आस-पास संदिग्ध मरीज मिले तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप ने शनिवार को नागरिक अस्पताल पलवल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से गायब व लेट आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व खामियों को तुरंत दूर करने के आदेश दिए। वहीं, आइसोलेशन वार्ड व सैम्पलिंग कक्ष का जायजा लिया एवं लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटाने तथा फोगिंग करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed