{"_id":"6a03213948ccc1779e0bbb5e","slug":"netaji-subhash-chandra-stadium-will-be-equipped-with-modern-facilities-palwal-news-c-24-1-pal1005-124078-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस
विज्ञापन
11.75 करोड़ से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, क्रिकेट मैदान और टेनिस कोर्ट सहित अन्य विकास कार्य होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य शुरू कर दिए गए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने स्टेडियम में 11.75 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न खेल सुविधाओं के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
करीब चार एकड़ क्षेत्र में फैले इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, कबड्डी मैदान, खो-खो मैदान, टेनिस कोर्ट और क्रिकेट मैदान तैयार किए जाएंगे। इन सुविधाओं के विकसित होने से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का माहौल मिलेगा। काफी समय से खिलाड़ी और खेल संगठन स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में 4.25 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कार्य भी कराया जा रहा है।
योजना के तहत स्टेडियम की नई चहारदीवारी बनाई जा रही है। परिसर में काफी बड़ा प्रवेश द्वार और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्टेडियम की दीवारों पर विभिन्न खेलों से संबंधित आकर्षक चित्र भी बनाए जाएंगे। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने हेतु स्टेप्स का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम भी तैयार किए जा रहे हैं। सौंदर्यीकरण के लिए परिसर में फव्वारा बनाने की योजना भी शामिल है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में चल रहे ये कार्य करीब 70 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित होने से जिले के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। अभी खिलाड़ियों को कई खेलों के अभ्यास के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है, लेकिन नए निर्माण कार्य पूरे होने के बाद उन्हें शहर में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
- खुशवंत सिंह, जिला खेल अधिकारी, पलवल