फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Netaji Subhash Chandra Bose Stadium filled with water

Palwal News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में भरा पानी, बड़ी हुई घास से प्रैक्टिस में बाधा

Thu, 31 Jul 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 31 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose Stadium filled with water
- जिला खेल अधिकारी गोपाल कृष्ण सिंह बोले, एक हफ्ते के अंदर पूरे मैदान में दोबारा काटी जाएगी घास, रनिंग ट्रैक की होगी मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जलभराव और बड़ी-बड़ी घास ने खिलाड़ियों की प्रैक्टिस मुहाल कर दी है। सुबह दौड़ लगाने और अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ियों को गीली पिच, गड्ढों में भरे पानी और बड़ी घास के कारण अभ्यास में परेशानी झेलनी पड़ी। खिलाड़ियों ने स्टेडियम की मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। क्रिकेट खिलाड़ी संदीप ने कहा कि बारिश तो हर साल होती है, लेकिन ग्राउंड स्टाफ की लापरवाही सालों से जारी है। ट्रैक पर मरम्मत नहीं होती।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी गोपाल कृष्ण सिंह ने कहा कि बारिश के कारण अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है। हमने घास कटाई व जलनिकासी को लेकर ग्राउंड स्टाफ को निर्देश दिए हैं। मौसम सुधरते ही एक हफ्ते के अंदर पूरे मैदान में दोबारा घास कटाई और रनिंग ट्रैक में मेंटेनेंस काम पूरा कर लिया जाएगा। खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया
एथलीट नीरज - हम सुबह 5 बजे अभ्यास के लिए आते हैं, लेकिन आज मैदान में कीचड़ भरा पड़ा था। दौड़ तो छोड़िए, चलना भी मुश्किल हो गया।
अनिल (फुटबॉल खिलाड़ी) - स्टेडियम में हर तरफ घास फैली है और मैदान में जलभराव है। अगर कोई खिलाड़ी गिर जाए तो सीधी चोट लगने का खतरा है। यह गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed