फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nephew murdered cousin at uncle's retirement party

Palwal News: मामा की रिटायरमेंट पार्टी में भांजे ने की ममेरे भाई की हत्या

Fri, 01 Mar 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nephew murdered cousin at uncle's retirement party
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। शहर की रोहता पट्टी में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए मामा की पार्टी में शामिल होने आए सगे भांजे ने मामा के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी । आरोपी हत्या के बाद अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने हत्या का खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही सैकड़ों महिला पुरुष उसके निवास पर एकत्रित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रंजीत के पिता प्रकाश चन्द फरीदाबाद स्थित किसी कंपनी से 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृति के उपलक्ष्य में रोहता पट्टी स्थित मकान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सगे संबंधी, रिश्तेदार व आसपास के लोग शामिल हुए थे। दोपहर के समय ही कार्यक्रम का समापन हो गया और सभी रिश्तेदार व सगे संबंधी भी अपने घरों को लौट गए थे। मृतक रंजीत के भाई जगबीर ने बताया कि कार्यक्रम में उसकी बुआ का लड़का प्रदीप अपने दो साथियों के साथ पहुंचा था। उसने बताया कि उसका भाई रंजीत देर रात लगभग साढ़े 11 बजे अपने छत पर बने कमरे में लेटा हुआ था।
विज्ञापन


उसी कमरे में उसकी बुआ का लड़का व उसके साथी भी थे। जब उसने प्रदीप और उसके साथियों से खाना खाने को कहा था तो उन्होंने थोड़ी देर बाद नीचे आने को कहा। थोड़ी देर बाद ही छत पर बने कमरे से आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर जब वह छत पर पहुंचा तो देखा कि तीनों उसके भाई रंजीत के साथ गाली गलौज कर रहे थे और हथियार ताने हुए थे। इसी दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें उसका भाई रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रंजीत की पत्नी अभी अस्पताल में है, दो दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है। ऑपरेशन होने के कारण परिजनों द्वारा पत्नी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। छोटी बच्ची के अलावा मृतक का छह साल का बेटा है। बताया जाता है कि मृतक रंजीत स्वयं सोहना की किसी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पिता प्रकाश चन्द की सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन उसे पता नहीं था कि उसी की बुआ का लड़का उसकी ही जान ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed