{"_id":"68238826b5c52efce00754e5","slug":"nephew-got-the-land-registered-from-an-elderly-man-suffering-from-cancer-palwal-news-c-24-1-as11003-114465-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग से भतीजे ने करा ली जमीन की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग से भतीजे ने करा ली जमीन की रजिस्ट्री
विज्ञापन
लोन दिलाने के बहाने तहसील ले जाकर लगवाया अंगूठा, चार बेटियों के पिता की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप
पलवल। गांव बड़ौली निवासी 75 वर्षीय कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महाबीर ने अपने ही भतीजे पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके 29 कनाल जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महाबीर ने पुलिस अधीक्षक पलवल को दी शिकायत में बताया कि वह लीवर कैंसर से ग्रस्त हैं और अनपढ़ हैं। उनके चार बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। आरोप है कि भतीजा रंजीत जो गांव का ही निवासी है, जमीन पर लोन दिलवाने का झांसा देकर उन्हें 30 दिसंबर 2024 को तहसील कार्यालय लेकर गया और वहां धोखे से अंगूठा लगवाकर रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।
महाबीर ने बताया कि फरवरी 2025 में उनकी नातिन के बेटे ने बताया कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर उनकी जमीन को खरीदने के लिए संपर्क कर रहे हैं। शक होने पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि रंजीत ने वसीका नंबर 11292 दिनांक 30.12.2024 के तहत महाबीर की जमीन अपने नाम करवा ली है। यही नहीं, बाद में उसने उक्त जमीन को अपने बेटे व जीतराम के बेटों के नाम करा दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि रंजीत ने बुजुर्ग की बीमारी, अनपढ़ और उम्र का फायदा उठाते हुए फरेब से रजिस्ट्री करवाई। शिकायत की पुष्टि होने पर थाना चांदहट पुलिस ने दिनांक 12 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया है।