{"_id":"6a59263ce9cf0da6e50f4946","slug":"negligence-in-scst-act-cases-will-not-be-tolerated-palwal-news-c-25-1-mwt1001-113679-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एससी-एसटी एक्ट मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एससी-एसटी एक्ट मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा के लिए नूंह में त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने की। बैठक में लंबित मामलों, पीड़ितों को दी जाने वाली राहत राशि तथा न्यायिक प्रक्रिया की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को राहत एवं सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अधिनियम के तहत दर्ज प्रत्येक मामले की सूचना समयबद्ध तरीके से जिला कल्याण अधिकारी को भेजी जाए, ताकि राहत राशि जारी करने में देरी न हो। वहीं संबंधित अटॉर्नी को मामलों की प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, संजय कुमार, धर्मवीर सिंह, लक्ष्मण, मोहम्मदी साहिना खातून, इस्लामुद्दीन सहित अन्य अधिकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।