फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   murder

पारिवारिक विवाद में युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या

Tue, 17 Sep 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
murder
पारिवारिक विवाद में युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गहलब में एक युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को गौशाला रोड के निकट बबूल के पेडों के बीच स्थित भूसा रखने के बोंगे के बीच डाल दिया। ग्रामीणों ने पास में स्थित बूस्टिंग पंप के एक गड्ढे में खून से सने कपड़े साफ कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में देर शाम आरोपियों ने गुनाह कुबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद खून से सनी पड़ी ईंटों को कब्जे में लिया।
ग्रामीणों ने बताया मृतक रामजीत (35) अनुसूचित जाति से था और राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ ग्रामीण मंगलवार दोपहर खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे। उन्होंने रामजीत का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने आसपास देखा तो जनस्वास्थ्य विभाग के बूस्टर पंप स्टेशन पर गांव के ही वीरेंद्र व नृत्तो कपड़े साफ कर रहे थे। ग्रामीण वहां पहुंचे तो बूस्टिंग पंप के पास एक गड्ढे में जो पानी भरा था वह पूरी तरह खून से लाल था। इसलिए ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हत्या के बाद युवक खून से सने कपड़े धो रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर बहीन थाना प्रभारी जितेंद्र और वाहन चोर निरोधक दस्ते के प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच कर लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवकों को वाहन चोर निरोधक दस्ते के प्रभारी राकेश कुमार के हवाले कर दिया। बहीन थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों ने पहले शराब पी। इस दौरान पारिवारिक विवाद के चलते कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने रामजीत के सिर में ईंट मार-मारकर हत्या कर दी। मृतक और आरोपी अलग-अलग जातियों के हैं। इसमें कोई जातिगत रंजिश नहीं पाई गई। पारिवारिक रंजिश पहले से ही चली आ रही है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर को निशाना बनाकर मारी गई ईंटें
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रामजीत के सिर को निशाना बनाकर ही ईंटों से वार किए। सिर पूरी तरह कुचल दिया था। हत्या इतनी निर्ममता से की गई कि शव चेहरा पहचानना भी मुश्किल था। ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए युवक शराब के आदि हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed