फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Municipality Vice President Election: No consensus reached in BJP, elections postponed again

नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव : भाजपा में नहीं बनी सहमति, फिर चुनाव स्थगित

Tue, 09 Sep 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 09 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Municipality Vice President Election: No consensus reached in BJP, elections postponed again
हथीन। नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार को भी भाजपा के पार्षदों के बीच एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई। चुनाव मंगलवार को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी और होडल की एसडीएम बलिना ने चुनाव के लिए सभी प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया था। चुनाव के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पहले नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने सूचित किया कि प्रशासनिक कारणों से चुनाव स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 16 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी। उस दिन भी तत्कालीन चुनाव अधिकारी एवं स्थानीय गुरमीत सिंह अचानक छुट्टी पर चले गए थे। इस कारण चुनाव नहीं हो सका था।
विज्ञापन


चुनाव स्थगित होने का मुख्य कारण भाजपा के पार्षदों के बीच उपाध्यक्ष चुनाव के लिए किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पाना है। भाजपा हाईकमान चाहती है कि चुनाव निर्विरोध आम सहमति से हो। नवनिर्वाचित सभी 14 पार्षद भाजपा से संबंधित हैं। चेयरपर्सन रेनु लता भी भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विजयी हुई हैं। इस तरह सभी 15 वोटर भाजपा के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पार्षद दो गुटों में विभाजित हैं। एक गुट चेयरपर्सन रेनु लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत का है। इस गुट के साथ आठ नवनिर्वाचित पार्षद एवं चेयरपर्सन हैं। इस गुट में चार दावेदार उपाध्यक्ष पद के हैं। इस कारण इस गुट में एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इस गुट में वार्ड नंबर दो के विशाल सिंह, वार्ड नंबर छह की उर्मिल शर्मा, वार्ड नंबर आठ के संदीप शर्मा एवं वार्ड नंबर 13 के राकेश गर्ग दावेदार हैं। राकेश गर्ग भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी हैं। इस गुट के चारों दावेदारों में से कोई भी त्याग करने को तैयार नहीं दिखाई दे रहा है। सभी अपनी दावेदारी पर अड़े हैं।

दूसरा गुट वार्ड नंबर पांच के धीरज उपाध्याय का है। उनके साथ छह पार्षद एकजुट दिखाई दे रहे हैं। इस गुट को दो पार्षदों की जरूरत है। 14 पार्षदों में से कई ऐसे भी हैं, जो दोनों गुटों के साथ गुप्त संबंध बनाए हुए हैं और किसी भी पक्ष के साथ जा सकते हैं।

इस तरह चुनाव के लिए एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई है। पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत का कहना है कि भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। आम सहमति से शीघ्र ही चुनाव करा दिया जाएगा। पार्टी हाईकमान जिसके नाम पर मुहर लगाएगा, वही उपाध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
वहीं, वार्ड नंबर पांच के पार्षद धीरज उपाध्याय का कहना है कि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम एवं पार्टी का नेतृत्व जिसके नाम को प्रस्तावित करेगा, उसको सर्वसम्मति से चुन लिया जाएगा।

00000000000000000000000000000000000
हथीन नगर पालिका में उपाध्यक्ष चुनाव न होने से संकट

हथीन। नगर पालिका की पहली बैठक 20 मार्च को हुई थी, इसलिए उपाध्यक्ष का चुनाव 20 सितंबर से पहले कराना आवश्यक है। अभी तक प्रशासन द्वारा दो बार तिथि घोषित होने के बावजूद चुनाव नहीं हो सका। इससे संवैधानिक संकट और सदन भंग होने की आशंका है। चेयरपर्सन रेनु लता और अन्य पार्षदों ने सचिव से शीघ्र चुनाव कराने की मांग की है। सचिव ने आश्वासन दिया कि समय रहते चुनाव कराए जाएंगे। पार्षदों ने विधि सलाहकारों से भी राय ली है और मामला अदालत तक जा सकता है। शहरवासियों की नजरें अब पार्षदों पर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed