फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Municipal Council Elections: Palwal SC and Hodal reserved for General

नगर परिषद चुनाव : पलवल एससी और होडल सामान्य के लिए आरक्षित

Tue, 22 Jun 2021 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council Elections: Palwal SC and Hodal reserved for General
Municipal Council Elections: Palwal SC and Hodal reserved for General
पलवल। नगर परिषदों के चेयरमैन और पार्षदों के ड्रॉ निकलने के साथ ही परिषद चुनावों की सुगबुगाहट मंगलवार से शुरू हो गई। सरकार द्वारा मंगलवार को निकाले गए ड्रॉ में पलवल नगर परिषद चेयरमैन का पद अनुुसूचित जाति वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि, होडल नगर परिषद चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित है। वहीं, पलवल नगर परिषद चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लोगों में मायूसी छा गई है। पलवल में सामान्य वर्ग के करीब एक दर्जन लोग अपनी दावेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा चेयरमैन और पार्षदों के चुनाव के लिए निकाले गए ड्रॉ के बाद अधिसूचना जारी की गई है। पलवल नगर परिषद में 31 वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से आठ वार्ड अनुसूचित जाति के लिए, दो वार्ड पिछले वर्ग के लिए, आठ वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए, 13 वार्ड सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आठ वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए होंगे।
विज्ञापन

पलवल नगर परिषद के वार्ड नंबर 03, 05, 08, 09, 16, 26, 28 तथा 30 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे। इनमें वार्ड संख्या 16, 28 तथा 30 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या 22 तथा 29 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या 1, 2, 6, 7, 12, 19, 21 तथा 25 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 23, 24, 27, 31 सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। शहरी निकाय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर सक्रिय होना शुरू कर दिया है। हालांकि, अब तक चुनावों की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed