{"_id":"6a5a75b238ced758040747fc","slug":"motorcyclist-killed-companion-critically-injured-after-being-hit-by-speeding-car-palwal-news-c-24-1-pal1005-126080-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एनएच-44 पर पलवल फ्लाईओवर उतरते ही शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई रविन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बसेली गांव का रहने वाला है। वह अपने छोटे भाई विनीत और जीजा के साथ बल्लभगढ़ के मुजेड़ी गांव में किराये पर रहकर काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे विनीत अपने साथी 18 वर्षीय सागर के साथ बाइक से कोसी स्थित साइट पर बिजली फिटिंग के काम के लिए जा रहा था। विनीत बाइक चला रहा था, जबकि सागर पीछे बैठा था। पलवल फ्लाईओवर पार करते ही पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक उन्हें पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से फरार हो गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विनीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस गाड़ी के नंबर से फरार कार चालक का पता जुटाने में लगी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।