फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mother and son arrested with smack worth lakhs of rupees, 79 grams of smack recovered

Palwal News: लाखों रुपये की स्मैक के साथ मां-बेटा गिरफ्तार, 79 ग्राम स्मैक बरामद

Thu, 29 Feb 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested with smack worth lakhs of rupees, 79 grams of smack recovered
- लोहागढ़ स्थित खाटूश्याम कॉलोनी में स्मैक बेचने का काम करते थे दोनों
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गुप्तचर विभाग की सूचना पर अपराध जांच शाखा होडल व कैंप थाना पुलिस ने लाखों रुपये की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मौके से स्मैक बेचने वाले आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। कैंप थाना पुलिस ने सीआईए होडल की शिकायत पर मां-बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नशा तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में पता लगाने के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गुप्तचर विभाग के प्रभारी अश्विनी कुमार को जानकारी मिली कि लोहागढ़ स्थित खाटूश्याम कॉलोनी में रहने वाली शीला देवी व उसका बेटा प्रवीण नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का काम करते हैं। सूचना मिलने पर उन्होंने अपनी टीम से जांच कराई तो मामले में सच्चाई पाई गई। मामले में गुप्तचर विभाग, सीआईए होडल व कैंप थाना की टीम का गठन किया गया। टीम बताए गए स्थान पर लोहागढ़ गांव पहुंची तो पुलिस को देखकर एक महिला व युवक भागने लगे, परंतु टीम ने दोनों को काबू कर लिया। नाम पूछे तो उन्होंने प्रवीण व शीला देवी बताए। टीम ने कहा कि आपके पास नशीला पदार्थ होने का शक है, तलाशी ली जाएगी। तलाशी के लिए नायब तहसीलदार श्रवण कुमार को मौके पर बुलाया गया। नोडल अधिकारी के नेतृत्व में दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी लेेने पर एक पॉलीथिन में 79 ग्राम स्मैक, युवक के पास 25 हजार व उनकी मां के पास से 13,160 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने स्मैक व रुपयों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार बाजार में 79 ग्राम स्मैक की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान नशा तस्करों से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed