फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   monkey issue

कॉलोनियों में बंदरों का आतंक, प्रशासन मौन

Wed, 24 May 2017 11:23 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 24 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
monkey issue
monkey

 बेटी अभी छत पर मत जा, वहां बंदरों के झुंड खडे़ हुए हैं। बेटा रास्ते में देख कर जाना, कहीं बंदर हमला न कर दें। इस प्रकार के वाक्य कॉलोनियों में रहने वाली महिलाओं अकसर अपने बच्चों से कहते हुए दिख जाएंगी। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में रहने वाले नागरिक बंदरों के आतंक से बेहद परेशान हैं। बंदरों द्वारा कालोनियों में मचाए जा रहे आतंक के बारे में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को मौखिक व लिखित शिकायत देकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन प्रशासन द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से न लेने के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। 

विज्ञापन


झुंड बनाकर आने वाले बंदरों से लोग दहशत में हैं। यह बंदर घरों में लगी डिश की केबल काट देते हैं। सूखते कपड़ों को फाड़ देते हैं। बिजली के तार पर झूलते रहते हैं। यह उत्पाती बंदर घर की छतों पर रखी पानी की टंकी का ढक्कन तोड़कर पानी पीकर उसी में डुबकी लगाते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


अधिकांश कालोनियों में बंदरों का इतना खौफ है कि मौका मिलते ही घरों में घुसकर उत्पात मचाने लगते हैं और फ्रिज में रखी खाने-पीने की चीजें लेकर भाग जाते हैं। शहर की ताली मंडी, रेलवे रोड कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, सब्जी मंडी, प्रिन्स कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी में रहने वाले बच्चे व महिलाएं बंदरों के आतंक का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उत्पाती बंदरों को पकड़वाकर उचित स्थान पर छुड़वाया जाए। जिससे शहरवासियों को इनके आतंक से छुटकारा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed