{"_id":"5ceac562bdec220769794f42","slug":"mla-leave-the-enelo-palwal-news-noi4400521195","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ी इनेलो-अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ी इनेलो-अमर उजाला
विज्ञापन
पलवल में पूर्व इनेलो विधायक सुभाष चौधरी इनेलो छोड़ने की घोषणा करते व उनके समर्थक
- फोटो : Palwal
पूर्व विधायक ने छोड़ा इनेलो का साथ
पलवल। लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद रविवार को एक और बड़ा झटका लगा। इनेलो के पूर्व विधायक व जिले के गुर्जर नेता सुभाष चौधरी ने लोकदल को छोड़ दिया। उन्होंने एक बैंक्वेट हॉल में समर्थकों व सहयोगियों की एक पंचायत बुलाकर इनेलो छोड़ने की घोषणा की। हालांकि अभी उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल में जाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन वे संभावना है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।
पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की लोकसभा चुनावों से पहले ही इनेलो को छोड़ने की चर्चाएं थीं। लोकसभा चुनावों में भी इनेलो के प्रचार-प्रसार में कहीं भी सक्रिय नहीं दिखाई दिए। न ही इनेलो प्रत्याशी महेंद्र चौहान के किसी कार्यक्रम में शामिल हुए। अब जैसे ही चुनाव संपन्न हुए तथा चुनावों में इनेलो के मात्र 11 हजार वोटों पर सिमट जाने के बाद चौधरी ने पंचायत बुलाई। पंचायत में उन्होंने सभी की राय ली। सुभाष चौधरी ने बताया कि उनके समर्थकों, सहयोगियों व रिश्तेदारों ने उन्हें तुरंत ही इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल होने की सलाह दी। चौधरी ने कहा कि सभी के द्वारा व्यक्त किए गए विचारों से सहमत होते हुए उन्होंने इनेलो से त्यागपत्र दे दिया तथा इसकी इनेलो प्रमुख को भी जानकारी दे दी है। इस्तीफा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि उनके सभी सहयोगियों व समर्थकों की राय भाजपा में जाने की है तथा जल्द ही वे भाजपा के शीर्ष प्रमुख नेताओं से बात कर उचित समय पर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वे जल्द ही इसकी घोषणा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो का अब हरियाणा में कुछ रहा नहीं है। अपनी पारिवारिक लड़ाई के चलते पार्टी पूरी तरह से बिखर गई है और पार्टी के आला नेता प्रदेश में जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के बजाय अपने परिवार के लोगों से आपस में लड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है तथा लोगों को भाजपा से उम्मीद है। वे बिना किसी निस्वार्थ के भाजपा में जल्द शामिल होंगे। वे किसी की पद की इच्छा नहीं रखते।
-