फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Meeting regarding preparations for the ceremony

Palwal News: समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Meeting regarding preparations for the ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। नगर की नई अनाज मंडी प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव का पर्व है और इसे गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, यातायात और बैठने की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की तैयारियों को भी निर्धारित समय के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में तहसीलदार तावडू रीता ग्रोवर, नायब तहसीलदार दयाचंद, एएफएसओ तारीफ खान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अरुण यादव, आईटीआई झामूवास के प्राचार्य रतन लाल, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आबिद हुसैन, शहर थाना प्रभारी चंद्रभान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed