{"_id":"5d9786ba8ebc3e01740f6ac9","slug":"meeting-held-for-fair-and-peaceful-election-palwal-news-noi4654431142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनावों के लिए हरियाणा, यूपी व राजस्थान के अधिकारियों की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनावों के लिए हरियाणा, यूपी व राजस्थान के अधिकारियों की हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त रूप से तीन राज्यों की पुलिस सुरक्षा पर नजर रखेगी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। स्थानीय विश्राम गृह में शुक्रवार को निष्पक्ष व शांति पूर्वक चुनाव करवाने के लिए हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कमिश्नर स्तर के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तीनों राज्यों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कानून व्यवस्था बनाए रखने की कार्ययोजना तैयार की। बैठक में शराब व अवैध हथियारों पर रोक व पीओ और बेल जंपर्स को गिरफ्तार करने पर सहमति बनाई। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद रेंज की मंडलायुक्त डॉ.जी अनुपमा ने की।
बैठक के दौरान साउथ रेंज के एडीजीपी आरसी मिश्रा ने कहा कि चुनावों में गड़बड़ी फैलाने के लिए अपराधिक किस्म के लोग दूसरे राज्यों के सीमावर्ती जिलों में छिप जाते हैं। ऐसे आपराधिक लोग शराब तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई कर सामाजित सद्भाव को खराब करने का काम करते हैं। सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करते हैं, जिससे चुनाव प्रभावित होता है। चुनाव को शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए चुनाव आयोग ने स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत लाइसेंसी हथियार जमा करवाने, अवैध हथियारों की तस्करी रोकने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और पीएओ, बेल जंपर, मोस्ट वांटेड व अन्य घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।
जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि तीनों राज्यों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाई है। इस योजना के तहत सात अक्टूबर के बाद सीमाएं सील की जाएंगी और आने-जाने वालों की तलाशी अभियान चलाया जाएगा। अपराधियों की सूचियों का आदान-प्रदान किया गया और घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए संयुक्त टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। चुनाव से पूर्व सीमावर्ती राज्यों में शराब ठेकों को बंद करने और अवैध सप्लाई को पूरी तरीके से रोकने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां ने कहा कि जिले के अंदर 18 पुलिस नाके लगाए जाएंगे। तीन पुलिस नाके तीनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों के पुलिस संयुक्त रूप से लगाएगी। एक-दूसरे के घोषित अपराधियों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा और किराये पर रह रहे लोगों की जांच की जाएगी। पलवल जिले में करीब साढे़ चार सौ पीओ और चार सौ बेल जंपर की सूची भी राजस्थान व यूपी पुलिस को सौंपी गई है। किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर सीमावर्ती जिलों की पुलिस टीम सर्तक रहेगी।