फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman thrown out of the house

Palwal News: विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 16 Oct 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 16 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of the house
हथीन। दहेज में कार और एक लाख रुपये नकद न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि मठेपुर गांव निवासी उनजीला ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी दिसंबर 2019 में राजस्थान के अलवर जिले के नाखरौला गांव निवासी मोहम्मद आदिल के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उसे परेशान करने लगा। पंचायत के बाद सुलह हुई और उसे वापस ससुराल भेजा गया, जहां उसने दो बच्चों को जन्म दिया।
विज्ञापन


उनजीला के अनुसार, इसके बावजूद ससुराल वाले स्विफ्ट कार, एक लाख रुपये नकद और सोने के आभूषणों की मांग करते रहे। विरोध करने पर उसे पीटा गया, जिससे वह मायके लौट आई। करीब दो वर्ष बाद फिर पंचायत के जरिए उसे यह कहकर ससुराल भेजा गया कि अब दहेज की मांग नहीं की जाएगी। इसके बाद आरोपियों के हौसले और बढ़ गए और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति मोहम्मद आदिल, ससुर साहुन, सास परमीना, जाविद, अलीमन और इसरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed