फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman poisoned and killed when dowry demand was not met

Palwal News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देकर मारा

Fri, 15 Dec 2023 11:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 15 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman poisoned and killed when dowry demand was not met
- बेटी का जन्म होने के बाद करते थे परेशान, तीन लाख रुपये मांग रहे थे आरोपी
विज्ञापन

- पति ने कहा कि पत्नी की शक्ल नहीं देखना चाहता, मेरे आने से पहले मार देना


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बेटी को जन्म देने व दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला। परिजनों ने मृतका की सास व दो जेठों पर हत्या का आरोप लगाया। हत्या मृतका के पति के कहने पर की गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने आठ माह पहले मृतका की बच्ची को भी मार डाला था। चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति, सास व दो जेठों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चांदहट थाना में कार्यरत जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के अनुसार यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित गांव गौदोली निवासी भीम सैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब पांच साल पहले उसने अपनी बेटी निशा की शादी पलवल के गांव चांदहट निवासी हरकेश के साथ की थी। शादी में करीब 15 लाख खर्च कर किए गए। दहेज में कार भी दी गई। उसके बावजूद भी निशा का पति हरकेश, सास राजो देवी, जेठ राकेश व डालचंद अधिक दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को परेशान करने लगे। निशा ने जब बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने कहा कि उन्हें तो बेटा चाहिए था, ये सिर्फ बेटी पैदा कर सकती है। आरोपियों ने कई बार उसकी बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया, परंतु सामाजिक दबाव में उसने फिर से निशा को ससुराल भेज दिया। आरोप है कि निशा के ससुराल वालों ने आठ माह पहले उसकी तीन साल की बच्ची को साजिश के तहत मार दिया। वे निशा को भी मारना चाहते थे, परंतु वह अपने मायके चली आई। उसके बाद आरोपी फिर से उसे ससुराल ले गए। अब आरोपी निशा से दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने निशा को जहर देकर मार डाला।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को फोन कर बताई थी जहर खिलाने की बात
शिकायत में कहा कि ससुराल वालों द्वारा जहर देने के बाद निशा ने अपने छोटे भाई को फोन किया। उसने रोते हुए कहा कि उसकी सास व दोनों जेठों ने उसे जबरन जहर खिला दिया। वे उसके पति हरकेश को फोन कर कह रहे हैं कि उन्होंने उसकी इच्छा पूरी कर दी है। वह कह कर गया था कि मैं इसकी शक्ल नहीं देखना चाहता, मेरे आने से पहले इसकी हत्या कर देना। पति ने कहा कि उसकी तो रेलवे में सरकारी नौकरी है, उके अधिक दहेज लाने वाली 10 लड़कियां मिल जाएगी। इस बार 10 लाख रुपये दहेज देने वाली लड़की से उसकी शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed