{"_id":"61d1e4ec03e1623d7a1ed2d2","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-husband-nominated-palwal-news-noi624755568","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या, पति नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या, पति नामजद
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
नेहा का फाइल फोटो
- फोटो : Palwal
Link Copied
पलवल। जिले के गांव आल्हापुर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता नेहा की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। शहर थाना पुलिस ने नेहा के पिता की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई जमील अहमद ने बताया कि शिवाला कला पोस्ट गौतम खैर अलीगढ़ निवासी बलवीर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने 20 वर्षीय बेटी नेहा की शादी जून माह वर्ष 2020 में पलवल के गांव आल्हापुर निवासी अंकुश पुत्र राजबीर के साथ की थी। शादी में पीड़ित ने दान-दहेज भी दिया। लेकिन, शादी के बाद और अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर उसकी बेटी को अंकुश प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि 15 दिन पहले पीड़ित को फोन पर उसकी बेटी ने बताया कि अंकुश ने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया है। इसके बाद पीड़ित गांव आल्हापुर पहुंचा और अंकुश को समझाकर अपनी बेटी नेहा को अपने साथ ले जाने के लिए कहा। लेकिन, अंकुश ने उसकी बेटी को पीड़ित के साथ नहीं जाने दिया। इसके बाद पीड़ित उन्हें समझा-बुझाकर वापस अपने घर चला गया। शनिवार शाम करीब 6 बजे पीड़ित के पास बेटी की ससुराल से फोन आया कि बेटी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और देखा कि उसकी बेटी घर में चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके गले पर निशान थे। पीड़ित का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी नेहा की अंकुश ने फंदा लगाकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।