{"_id":"6ad27658a1546e5dbc074e6c","slug":"five-food-samples-collected-during-a-raid-palwal-news-c-24-1-pal1008-129248-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: छापा मारकर लिए खाद्य पदार्थों के पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: छापा मारकर लिए खाद्य पदार्थों के पांच नमूने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। व्रत में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में छापा मारा। इस दौरान सूजी, कुट्टू का आटा, लिटल मिलेट और साबूदाना सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ईश्वर कुमार के नेतृत्व में टीम ने उत्तवर चौक, हथीन बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, गोशाला मार्केट, होडल और हसनपुर सहित कई क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों और अन्य खाद्य कारोबारियों को आवश्यक पंजीकरण या लाइसेंस लेने, साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. ईश्वर कुमार ने बताया कि एनालॉग पनीर, पूजा घी और दिया घी के भंडारण एवं बिक्री पर प्रदेश में 17 अगस्त 2026 से प्रतिबंध संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इनका उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।