फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman killed by giving chemical to her due to non-payment of dowry

Palwal News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को केमिकल पिलाकर मार डाला

Wed, 24 Jan 2024 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman killed by giving chemical to her due to non-payment of dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को केमिकल पिलाकर मार डाला। मृतका की मौत से पहले आरोपी पति ने अपनी सास को फोन कर पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि पति व अन्य ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और जबरन केमिकल पिला दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया है।

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार सोहना रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह चार भाई व दो बहनें थीं। 27 अप्रैल 2022 को सबसे बड़ी बहन चंचल की शादी गांव देवली निवासी नरेश के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही चंचल को प्रताड़ित करने लगे। उसका पति नरेश शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता और घर से निकाल देता। वह चंचल को समझाकर फिर से ससुराल भेज देते थे। चंचल के साथ उसका पति नरेश, ससुर गोपाल, किशनदेई, उदल, रेखा व दीपचंद मारपीट करते थे। 21 जनवरी को उसकी मां के पास नरेश का फोन आया कि आज तेरी लड़की को जान से खत्म कर दूंगा। 22 जनवरी को चंचल का फोन आया कि उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। कुछ देर बाद नरेश का फोन आया कि चंचल ने तेजाब पी लिया है। चंचल की हालत खराब होने पर उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बहन चंचल को जबरन केमिकल पिला दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed