फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman group misdeed for two years in Haryana s Palwal

विवाहिता से दो साल तक सामूहिक दुष्कर्म: महिला ने पति से शिकायत की, जवाब मिला- 'लड़का न हुआ तो ऐसा होता रहेगा'

Sun, 06 Jul 2025 08:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Jul 2025 08:58 PM IST
सार

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसे एक गाड़ी में बैठाकर मायके के गांव की तरफ ले गए। रास्ते में भी उसके साथ दुष्कर्म किया और गांव के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई।

विज्ञापन
Married woman group misdeed for two years in Haryana s Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले के हथीन उपमंडल के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संदर्भ में विवाहिता ने एसपी पलवल को शिकायत देकर हथीन थाने में मामला दर्ज कराया है। विवाहिता के साथ यह वारदात नूंह जिले के एक गांव में हुई है। इस कारण स्थानीय पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाना को भेज दी है। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि उपमंडल के एक गांव निवासी युवती ने अपने बयान में कहा कि दस वर्ष पूर्व उसकी शादी नूंह जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। उनके चार बेटियां हैं। पीड़िता का पति मजदूरी करता है और अधिकतर घर से बाहर रहता है। दो पड़ोसियों ने दो वर्ष पूर्व घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों ने किसी को न बताने को लेकर महिला को डराया धमकाया। मार्च में भी आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पति को आपबीती बताई। लेकिन पति ने उल्टा उसे धमकाया और कहा कि “तेरे लड़के तो होते नहीं हैं, मुझे कोई एतराज नहीं, अगर लड़का नहीं हुआ तो ऐसा ही होता रहेगा।'

विज्ञापन

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसे एक गाड़ी में बैठाकर मायके के गांव की तरफ ले गए। रास्ते में भी उसके साथ दुष्कर्म किया और गांव के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष से बात की। पंचायत में रखने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में पीड़िता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। 

रिश्ता बनाए रखने की कोशिश के बावजूद ससुराल वालों ने उसे घर में नहीं रखा। परेशान होकर पीड़िता ने एसपी पलवल को शिकायत सौंपी। शिकायत के आधार पर हथीन थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला नूंह जिले के संबंधित थाना को भेज दिया है।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- Video: फरीदाबाद में चोर समझकर युवक को पीटा... सुबह मिला शव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed