Video: फरीदाबाद में चोर समझकर युवक को पीटा... सुबह मिला शव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
परिजनों का आरोप है कि सेक्टर के सुरक्षाकर्मी ने विकास को चोर समझ लिया। इसके बाद उसके साथ तीन सुरक्षाकर्मियों ने लाठी डंडे से मारपीट की। इस दौरान एक ने वीडियो भी बनाया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को कुछ सुरक्षाकर्मी लाठी डंडे से पीट रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के सेक्टर-10 स्थित राजस्थान सेवा सदन के बाहर 28 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सेक्टर की देखरेख के लिए कुछ सुरक्षा कर्मी को लगाया हुआ है। उन्होंने युवक को चोर समझकर लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-81 में रहने वाले भरतपाल ने बताया कि वह सेक्टर-10 स्थित राजस्थान सेवा सदन में सुरक्षाकर्मी के पद पर पिछले 20 वर्षों से काम कर रहे हैं। उनके तीन बेटे हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा विकास मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि विकास की पत्नी कुछ दिनों से मायके पलवल गई हुई थीं। शनिवार की शाम को वह अपनी पत्नी से मायके में मिलने के लिए गया था। वहां से आने के बाद रात को 10 बजे के करीब वह उनसे मिलने के लिए भवन में आया था। मिलने के बाद वह वापस चला गया और वह भी भवन में जाकर सो गया।
उसके बाद सुबह जब दूसरा सुरक्षाकर्मी आया तो उसने उनको बताया कि भवन के बाहर एक युवक पड़ा हुआ है। उसने उस युवक को जाकर देखा तो उसको पता चला कि वह उसका बेटा विकास था। जिसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। इस घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को सुरक्षाकर्मी ने लाठी डंडे से पीटा है। जिसका वीडियो भी बनाया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि सुरक्षाकर्मी ने मृतक विकास को सड़क पर बैठाया हुआ है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
चोर समझकर की मारपीट
परिजनों का आरोप है कि सेक्टर के सुरक्षाकर्मी ने विकास को चोर समझ लिया। इसके बाद उसके साथ तीन सुरक्षाकर्मियों ने लाठी डंडे से मारपीट की। इस दौरान एक ने वीडियो भी बनाया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को कुछ सुरक्षाकर्मी लाठी डंडे से पीट रहे हैं। उस युवक का शव सुबह सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। सुरक्षाकर्मी को उसके पास से एक चाबी मिली जिससे उनको आशंका थी कि वह उस चाबी से घरों में चोरी करता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.