फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, husband suspected of murder

Palwal News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता मौत, पति पर हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, husband suspected of murder
सिर पर गंभीर चोट के निशान, धारदार हथियार से वार करने का अंदेशा
विज्ञापन

मृतका का पति मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी, फोरेंसिक ने लिए नमूने

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। गांव बंचारी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका का शव घर के आंगन में लहूलुहान हालत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह सहित थाना मुंडकटी एसएचओ व सीआईए पुलिस टीम के अलावा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को जांच के दौरान मृतक महिला के सिर पर चोट का गहरा घाव मिला। इस दौरान पुलिस को मृतक महिला का पति घटना स्थल से गायब मिला। पुलिस को शक है कि मृतका के पति ने ही सिर पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। खबर लिखे जाने से तक मामले में शिकायत नहीं दी गई थी।
शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि गांव बंचारी में हेमा (19) का शव आंगन में पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना प्रभारी मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने डीएसपी कुलदीप सिंह, सीआईए प्रभारी उमर मोहम्मद को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने फॉरेंसिक टीम के डॉ. विनोद कुमार की टीम को घटनास्थल पर जांच के लिए बुला लिया। टीम ने जब महिला के शव की जांच की तो मृतक के सिर पर धारदार हथियार का घाव मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर जब लोगों से पूछताछ की तो मृतक महिला का पति नितेश घटनास्थल से गायब मिला।
विज्ञापन


तीन माह से घर से लापता थी महिला
घटनास्थल पर डीएसपी कुलदीप सिंह ने पूछताछ की मृतका की बड़ी बहन श्वेता ने बताया कि हेमा करीब तीन माह से लापता थी। शनिवार की सुबह वह और सास खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थीं। इसी दौरान हेमा अचानक घर वापस आ गई। जब वह घर वापस लौटी तो वह घर के काम में लगी हुई थी। थोड़ी देर बाद बच्चों ने बताया कि हेमा आंगन में लेटी हुई है और सिर से खून बह रहा हैं। मृतका की बहन ने घटना की जानकारी पति के अलावा अपने मायके वालों को दी। डीएसपी ने जब उसके पति के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उसके बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस को शक है की महिला के पति नितेश ने हत्या की और घर से फरार हो गया। डीएसपी ने मृतक महिला के पति की तलाश करने के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी शादी
लोगों ने बताया कि साल 2020 में फरीदाबाद के गांव खेड़ी कलां निवासी श्वेता और हेमा की शादी गांव बंचारी निवासी प्रताप व नितेश के साथ हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद एक बेटे को जन्म देने के बाद वह घर से गायब रहने लगी। अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति नितेश ने उसके चरित्र पर संदेह कर उसकी हत्या की है।

गांव बंचारी में महिला की मौत की सूचना मिली थी। मामले पर परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। अभी महिला के पति की तलाश की जा रही है। - मुकेश कुमार, मुंडकटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed