{"_id":"63ce6cc04f513066a602133d","slug":"marhi-and-khanpurs-school-got-cbse-recognition-palwal-news-c-1-1-fbd1002-198732-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मढ़ी और खानपुर के स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मढ़ी और खानपुर के स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता
विज्ञापन
इंपेक्ट अमर उजाला
मढ़ी और खानपुर के स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पिछले करीब 14 साल से बिना सीबीएसई मान्यता के चल रहे खानपुर घाटी और मढी गांव के राजकीय मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अब 12वीं कक्षा तक मान्यता मिल गई है। स्कूल के बच्चों, परिजनों और स्कूल के स्टाफ में खुशी की लहर है। मान्यता पत्र दो दिन पहले ही स्कूलों को मिला है।
आपको बता दें कि नूंह जिला के खानपुर घाटी गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंड्री गर्ल स्कूल और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंड्री स्कूल मढ़ी काफी समय से बिना सीबीएसई बोर्ड की मान्यता के चल रहे थे। इस मामले को अमर उजाला ने 14 नवंबर को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की मान्यता 8वीं तक और पढ़ाई 9वीं-10वीं की शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता की कोशिश शुरू की। खानपुर घाटी स्कूल को जहां बृहस्पतिवार को मान्यता मिली है वहीं मढ़ी स्कूल को एक सप्ताह पहले ही मान्यता मिली है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले अभिभावकों ने प्रशासन और अमर उजाला को धन्यवाद दिया है। वहीं इन स्कूलों के बच्चे 12वीं कक्षा तक सीबीएसई की शिक्षा ग्रहण कर सकेगें। बता दें कि सरकारी संस्था मेवात डेवलेपमेंट एजेंसी द्वारा तीन दशकों से इलाके के पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह, तावडू, तथा पलवल जिले के हथीन खंडो में मेवात मॉडल स्कूल के नाम से स्कूलों का संचालन किया जा रहा था। वर्ष 2009 में मढ़ी गांव और 2012 खानुपर घाटी में मेवात मॉडल स्कूलों की स्थापना की थी। जिनका उद्घाटन प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल डॉ. एआर किदवई ने किया था। इन स्कूलों में पढ़ाई तो तभी से चल रही है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से सीबीएसई से मान्यता नहीं दिला सकें। हरियाणा सरकार से आठवीं कक्षा तक मान्यता थी। लेकिन बच्चो का इनरोलमेंट अन्य स्कूलों में कराया जाता था। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खानपुर घाटी की प्रिंसिपल अनवरी ने बताया कि फिलहाल स्कूल मे करीब 133 लडकियां षिक्षा गृहण कर रही है। दो दिन पहले ही उनके स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है जबकि मढ़ी स्कूल को करीब एक सप्ताह पहले मान्यता मिली है। अब उनके बच्चों को आठवीं के बाद अन्य स्कूलों में दाखिला नहीं लेना पड़ेगा।