फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   man misdeed with woman on the pretext of getting her a job in palwal

Haryana: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, कार में बैठाकर खेतों में ले गया दरिंदा

Tue, 07 May 2024 11:18 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 May 2024 11:18 PM IST
सार

अमित ने उससे कहा कि वह उसकी नौकरी फरीदाबाद में लगवा देगा। अमित ने उसे पलवल बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया। वह बस स्टैंड पर पहुंची तो अमित अपनी ब्रेजा गाड़ी को लेकर खड़ा था। वह अमित के साथ गाड़ी में बैठ गई। अमित उसे फरीदाबाद की बजाए अपने खेतों पर ले गया। 

विज्ञापन
man misdeed with woman on the pretext of getting her a job in palwal
महिला से दुष्कर्म - फोटो : istock

विस्तार

नौकरी दिलाने का झांसा लेकर महिला को खेतों पर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी व उसके साथी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी राजबीर सिंह के अनुसार सदर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह नौकरी की तलाश में थी। एक दिन वह किसी को फोन कर रही थी, परंतु गलती से गांव धतीर निवासी अमित के पास फोन लग गया। जिसके बाद उनकी फोन पर बातचीत होने लगीं। बातों-बातों में उसने अमित को नौकरी की तलाश की बात बता दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने उससे कहा कि वह उसकी नौकरी फरीदाबाद में लगवा देगा। अमित ने उसे पलवल बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया। वह बस स्टैंड पर पहुंची तो अमित अपनी ब्रेजा गाड़ी को लेकर खड़ा था। वह अमित के साथ गाड़ी में बैठ गई। अमित उसे फरीदाबाद की बजाए अपने खेतों पर ले गया। खेतों पर पहले से ही दो युवक मौजूद थे। अमित ने उसके साथ गाड़ी में ही अपने खेतों पर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

विरोध करने पर अमित व उसके एक साथी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता अपने घर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ गदपुरी थाना पुलिस शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed