फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Man commits suicide by jumping in front of train

ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Mon, 22 Nov 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by jumping in front of train
पलवल। दीघोट फाटक के समीप एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मानसिक रूप से परेशान होना बताया गया है। जीआरपी पुलिस ने मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई धनीराम ने बताया कि रविवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि दीघोट फाटक के समीप एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने युवक की पहचान गांव मित्रोल निवासी 48 वर्षीय महेंद्र के तौर पर की। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से जानकारी प्राप्त हुई कि महेंद्र पहले भी कई बार आत्महत्या के प्रयास कर चुका था। जिसे परिजनों ने समझाकर रोक लिया था। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed