{"_id":"6ad7b28514f6e9451c0b8c0a","slug":"main-road-plagued-by-encroachment-pedestrians-face-inconvenience-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116584-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अतिक्रमण की चपेट में मुख्य मार्ग, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अतिक्रमण की चपेट में मुख्य मार्ग, राहगीर परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कस्बे के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे रेहड़ियां लगाने, दुकानदारों के सड़क तक सामान रखने और ऑटो चालकों के बीच रास्ते में वाहन खड़े कर सवारियां बैठाने से जाम की समस्या बढ़ रही है। इससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पिनगवां आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है।
ग्रामीण रफीक खान, मोहम्मद हुसैन, मुर्शीद अहमद, ऋषि पंडित, अब्दुल रशीद, इस्माइल खान और तय्यब खान ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन के लिए जगह कम रह जाती है। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और खरीदारी के लिए आने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
कई बार चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
सरपंच ललिता ने कहा कि दुकानदारों को कई बार सड़क पर सामान नहीं रखने के लिए समझाया जा चुका है, लेकिन कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कस्बे में अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अभियान भी चलाया गया है। उन्होंने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।