फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Lots of problems in village Rampur Khor

गांव रामपुर खोर में समस्याओं का अंबार

Sun, 27 Feb 2022 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lots of problems in village Rampur Khor
पलवल। जिले का गांव रामपुर खोर आज भी जन समस्याओं से घिरा हुआ है। कहीं गलियों में जलभराव है तो कहीं गंदगी ही गंदगी है। न पानी निकासी के लिए गलियों में नालियां हैं और न ही नालों से पानी निकासी के इंतजाम हैं। सड़कें टूटी पड़ी हैं। गांव की पोखर में इतनी गंदगी हैै कि पशुओं के पीने तक पानी है। ग्रामीण पिछले पांच साल से लगातार गांव की समस्याओं को दूर कराने की मांग ग्राम पंचायत से लेकर अधिकारियों व विधायक तक से करते आ रहे हैं, लेकिन न तो आज तक सरपंच ने ध्यान दिया और न ही अधिकारियों व विधायक ने इस गांव की तरफ ध्यान दिया है। सरकार के गांवों में विकास कराने के दावे पूरी तरह से फेल हैं।
विज्ञापन

करीब पांच हजार की आबादी वाला इस रामपुर गांव में पिछले कई वर्षों से जनसमस्याएं हैं। पिछले 15 साल में कोई भी ग्राम पंचायत गांव की समस्याओं को दूर नहीं करा पाई। गांव का मुख्य रास्ता बेहद खराब है। गांव के अंदर घुसने से पहले ही लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ता है। अधिकांश गलियों में जलभराव व गंदगी दिखाई देती है। जलभराव के कारण ज्यादातर सड़कें टूट चुकी हैं। गंदगी का आलम यह है कि देखकर लगता है कि कितने महीनों से सफाई नहीं हुई है। रात को गांव में अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइटें लगी तो दिखाई देती हैं, लेकिन वे जलती नहीं हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव की समस्याओं को दूर कराया जाए तथा स्वच्छ गांव बनाया जाए।
विज्ञापन

गांव में पानी निकासी के बिल्कुल इंतजाम नहीं है। पिछले पांच साल में ग्राम पंचायत ने गांव के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। हालात ये हैं कि गलियों में जलभराव व गांव में गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है। पिछले पांच साल में गांव में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश, ग्रामीण
गांव में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। कहीं पानी भरा है तो कहीं गंदगी है। सड़कें टूट चुकी हैं। रात को लाइटें न जलने के कारण अंधेरा रहता है। गंदगी व जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। बीमारियों का खतरा रहता है। गांव में समस्याओं को दूर करने की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।

- भूदेव शर्मा, ग्रामीण
रामपुर खोर में व्याप्त समस्याओं के बारे में जानकारी लूंगा तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आदेश देकर गांव में व्याप्त समस्याओं को दूर कराने का काम किया जाएगा। जलभराव व गंदगी की समस्या जल्द दूर की जाएगी।
- शमशेर सिंह नेहरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed