फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Lots of problems in the vegetable market, people are suffering due to encroachment, waterlogging and dirt.

Palwal News: सब्जी मंडी में समस्याओं का अंबार, अतिक्रमण, जलभराव व गंदगी से लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lots of problems in the vegetable market, people are suffering due to encroachment, waterlogging and dirt.
- मुख्य रास्ते पर जलभराव व गंदगी से उठती है दुर्गंध, अतिक्रमण के कारण लगा रहता है जाम, मंडी में घुसने में होती है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर की सब्जी मंडी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मंडी की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है व लंबे समय से मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। मंडी के मोड़ पर अतिक्रमण से जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे दुकानदारों व ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई है, परंतु कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द ही जिला उपायुक्त से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से मोहना रोड पर पलवल शहर की सब्जी मंडी स्थित है। इसी के पीछे अनाज मंडी भी बनी हुई है। रोड के बाएं तरफ प्रकाश विहार व दाएं तरफ शिव कॉलोनी बसी हुई है। यहीं से रेलवे स्टेशन के लिए भी रास्ता निकलता है। समस्याएं राष्ट्रीय राजमार्ग से मोहना रोड पर चलते ही शुरू हो जाती हैं। रोड के दोनों तरफ भारी अतिक्रमण है। दुकानदारों ने दुकान से ज्यादा सामान बाहर सड़क पर रखा हुआ है। उनके आगे फलों की रेहड़ियां लगी हुई हैं। दुकानों व रेहड़ियों पर वाहन रुकने से पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मंडी में प्रवेश करने वाले रास्ते पर तो अतिक्रमण का बुरा हाल है।
विज्ञापन

उससे आगे सब्जी मंडी के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव है। दुकानों के सामने जलभराव होने से ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस जलभराव की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यहां पैदल निकलना बेहद मुश्किल है। इसके अलावा मंडी में जगह-जगह गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं, जिन पर बची हुई सब्जियां सड़ती रहती हैं। सड़ी हुई सब्जियों से उठती दुर्गंध के कारण में मंडी में खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी वाले रास्ते पर जलभराव के कारण घुसना मुश्किल हो जाता है। वहीं, जलभराव व गंदगी से उठती दुर्गंध लोगों को परेशान करती है। प्रशासन को इसका समाधान निकालना चाहिए। - मनीष भारद्वाज, निवासी शिव कॉलोनी
----
मंडी के रास्ते पर अतिक्रमण इतना ज्यादा है कि आए दिन जाम लगा रहता है। इसके चलते मंडी में जाने का मन नहीं करता। फसल बेचने में उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। - राहुल, किसान

----
शहर में समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। सब्जी मंडी में जल्द ही दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उसके बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। जलभराव का भी स्थायी समाधान किया जा रहा है। - डॉ. यशपाल, चेयरमैन, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed