{"_id":"68ea9ab243d71d1888084600","slug":"leopard-terror-in-ratipur-village-cctv-footage-captured-palwal-news-c-24-1-gr11004-118481-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रतिपुर गांव में तेंदुए की दहशत, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रतिपुर गांव में तेंदुए की दहशत, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें
Sat, 11 Oct 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
घरों के पास घूमता दिखा जंगली पशु, ग्रामीणों में डर का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के रतिपुर गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, दस अक्तूबर की शाम को गांव निवासी कृष्ण कुमार ने अपने घर के पास तेंदुए को देखा। पहले तो उन्होंने किसी बड़े जानवर के होने की आशंका जताई, लेकिन बाद में साफ तौर पर तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी और थोड़ी ही देर में पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। कई लोग घरों से बाहर निकल आए जबकि बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित अंदर कर दिया गया।
गांव के ही निवासी जितेन्द्र शेरावत के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह तेंदुआ कैद हो गया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ शाम के समय गुजर रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल और बढ़ गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचित किया है।