फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Led Lights in Government Buildings for Electricity Savings

बिजली बचत के लिए लगेंगी सरकारी भवनों में एलईडी लाइट्स

Tue, 25 Apr 2017 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Led Lights in Government Buildings for Electricity Savings
सीएम खट्टर

प्रदेश में बिजली  बचत करने की सरकार की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री ने पूरा ध्यान लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि एक वर्ष के अंदर प्रदेश के सभी सरकारी भवनों में बड़ी ट्यूब लाइटें हटवाकर एलईडी लाइटें लगा दी जाएंगी। मुख्यमंत्री का दावा है कि प्रदेश में अब तक एक करोड़, 11 लाख एलईडी लाइटें लगवाई जा चुकी हैं और अगले एक वर्ष में तीन करोड़ लाइटें लगवाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


जो कि पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां दूधौला में रैनीवेल परियोजना व सीएचसी का शिलान्यास करने के बाद बताया कि एलईडी लाइटों को लगाने से सरकारी विभागों पर बिजली बिलों का बोझ कम होगा। आम लोगों को भी घरों में एलइडी लाइटें लगानी चाहिए। इससे बिजली की बचत भी होगी और बिल भी कम आएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि आदर्श गांव बनाने की योजना को गति देने की दिशा में गांवों में विकास की स्थिति व आवश्यकताओं का विवरण प्राप्त करने के लिए एक वेबसाइट बनाई गई है। इसके अलावा प्रदेश में विकास को अभूतपूर्व रूप से गति देने की दिशा में इस बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा की मांग पर केन्द्रीय जल आयोग की सहमति से फरीदाबाद व पलवल जिला क्षेत्र में यमुना नदी पर एक बैराज बनाने। मोहना गांव में दो करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराने, एक करोड़, 65 लाख रुपये की लागत से गौंछी ड्रेन की खुदाई करवाने,  गौंछी ड्रेन पर  समयपुर-सरूरपुर पुल, हरफली-छपरौला पुल व भनकपुर-हरफला पुल का दो करोड़ 50 लाख रुपये लागत से निर्माण करवाया जाएगा। दूधौला गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed