फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   jat reservation demostration

पलवल में भी पहुंची जाट आरक्षण की चिंगारी

Thu, 18 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 18 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
jat reservation demostration

जाट आरक्षण की चिंगारी पलवल में भी पहुंच चुकी है। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति की जिला इकाई ने आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। वहीं युवा जाट समाज के नेता बृजेश चौहान अटोहां ने कहा है कि शुक्रवार को एसडी कॉलेज से लेकर महर्षि दयानंद चौक (आगरा चौक) तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

 
विश्रामगृह के बाहर जिलाध्यक्ष धर्मवीर तेवतिया के नेतृत्व में धरने पर बैठे जाट नेताओं ने पहले यह धरना 25 फरवरी से करने का एलान किया था, परंतु यह एक सप्ताह पहले ही बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तेवतिया ने कहा कि वह जाट आरक्षण लेकर रहेंगे।
विज्ञापन


सरकार जाटों को गुमराह कर रही है। एक सोची समझी साजिश के तहत जाटों को आरक्षण से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका धरना शांतिपूर्ण है तथा सुबह से ही लोग धरना को समर्थन देने आ रहे हैं। उनका आंदोलन लगातार जोर पकड़ेगा क्योंकि इसमें युवा भी भारी संख्या में  शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में युवा नेता भगत सिंह घुघेरा, जवाहर सिंह डागर, नागेश तेवतिया, प्रवीण डूडी, बच्चू सिंह तेवतिया, मेहर चंद  देशवाल, हृदय राम तेवतिया, वेगराज सरपंच, जोगेंद्र डागर, मनमोहन सिंह, विजय राठी, विजय दीघोट, गजराज, जोगेंद्र, दीपक चौहान व दीपक चौधरी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed