{"_id":"6837483c98b24698c1019baa","slug":"instructions-given-to-take-action-against-those-who-dump-medical-waste-in-drains-palwal-news-c-24-1-as11003-114901-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नालों में मेडिकल वेस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नालों में मेडिकल वेस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
उपायुक्त ने निरीक्षण कर जलभराव के निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर की नालियों और ड्रेनेज में खुलेआम फेंके जा रहे मेडिकल वेस्ट पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को उन्होंने ड्रेनेज की स्थिति का जायजा लेते हुए स्पष्ट कहा कि मेडिकल वेस्ट को खुले में या नालों में फेंकना गंभीर अपराध है और जो भी ऐसा करता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचवटी चौक के पास ड्रेनेज में मिले मेडिकल वेस्ट को देखकर उन्होंने वहां स्थित निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए हैं।
उपायुक्त ने यह दौरा केवल सफाई देखने के लिए नहीं, बल्कि मानसून से पहले जल निकासी और जलभराव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर की सभी ड्रेनेज लाइनों की सफाई समय से पूरी कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना न पड़े। मोती कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी और अन्य इलाकों का दौरा करते हुए उन्होंने जल निकासी से जुड़ी चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इससे पहले उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और बाढ़ व जलभराव से निपटने की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति के लिए सतर्क है और मानसून से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों की नालियों की सफाई भी प्राथमिकता पर रखी गई है।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपेंद्र राज सिंह ने बताया कि पलवल लिंक ड्रेन और किठवाड़ी ड्रेन की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है, जिसे 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किया जा रहा है और इसकी निगरानी स्वयं उपायुक्त, नगर निगम और पार्षद कर रहे हैं।
डॉ. वशिष्ठ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन इलाकों में हर साल जलभराव की समस्या रहती है, वहां जल निकासी के लिए विशेष चैंबर और नालों की समय-समय पर सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि आमजन मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा रहे। इस निरीक्षण में एसडीएम पलवल ज्योति, एसडीएम होडल बेलीना राणा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।