{"_id":"676c6ce009129dca720fafe6","slug":"instructions-for-fogging-every-15-days-to-prevent-dengue-in-winter-palwal-news-c-24-1-gr11004-110796-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सर्दियों में डेंगू से बचाव के लिए हर 15 दिन में फॉगिंग के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सर्दियों में डेंगू से बचाव के लिए हर 15 दिन में फॉगिंग के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सर्दी के मौसम में डेंगू के खतरे को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी नगर परिषद और पंचायत अधिकारियों को हर 15 दिन में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए आवश्यक कीटनाशक दवाइयां जिला मलेरिया कार्यालय से स्वास्थ्य निरीक्षक रामअवतार से प्राप्त की जा सकती हैं। डॉ. जाटान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब तक 10.93 लाख घरों में मच्छरों के लार्वा की जांच की है और 1607 घरों को नोटिस दिए हैं जहां लार्वा पाए गए। उन्होंने बताया कि पानी जमा होने से मच्छरों के अंडे देने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे डेंगू फैलने का खतरा होता है।
आगे बताया कि घरों और कार्यस्थलों के आसपास पानी जमा न होने दें। यदि पानी निकासी संभव न हो, तो उसमें काला तेल डालें ताकि मच्छरों के अंडे नष्ट हो जाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया की जांच सिविल अस्पताल पलवल में मुफ्त उपलब्ध है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन