फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   innocent crushed by school vehicle

स्कूल की गाड़ी ने मासूम को कुचला, मौत

Fri, 27 Sep 2013 08:34 PM IST
अमर उजाला, होडल
अमर उजाला, होडल Updated Fri, 27 Sep 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
innocent crushed by school vehicle

स्कूल जाने को बस में चढ़ रही छह वर्षीय मासूम को पीछे से आ रही एक अन्य स्कूल की टाटा मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्ची बस के नीचे चली गई।

विज्ञापन


इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गांव सोन्हद निवासी छात्रा दीपशिखा पुत्री कमल सिंह अपनी स्कूल बस के इंतजार में खड़ी थी। जैसे ही बस आई तो वह बस में चढ़ने लगी।
विज्ञापन


इतने में पीछे से गति में आ रही गांव बहीन स्थित एक स्कूल की टाटा मैजिक गाड़ी के चालक ने बच्ची को टक्कर मारी। बच्ची टक्कर लगते ही बस के नीचे चली गई। इतनी जोर की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों को घटनास्थल की ओर आता देख चालक गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मामले की सूचना होडल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed