फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Igniting awareness about de-addiction among students through competitions.

Palwal News: प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में जगाई नशामुक्ति की अलख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Igniting awareness about de-addiction among students through competitions.
श्री विश्वकर्मा कौशल विवि में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में सोमवार को मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।


कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति का स्वास्थ्य, धन, परिवार और सामाजिक सम्मान सब कुछ खत्म कर देती है इसलिए युवाओं को हमेशा नशे को न कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़े और एक विदेशी भाषा भी सीखे। इससे रोजगार और सफलता के नए अवसर मिलेंगे तथा जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग आसान होगा।
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रियंका मलिक ने कहा कि नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान नशा विरोधी विषय पर चित्रकला, काव्य पाठ, नृत्य, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला में शगुन प्रथम, नंदिनी द्वितीय और चित्र तृतीय रहे। काव्य पाठ में स्वाति प्रथम, प्राची द्वितीय और मयूर तृतीय रहे। नृत्य में साक्षी प्रथम, खुशी द्वितीय तथा खुशी तृतीय रही। वाद-विवाद में सुहानी प्रथम, तेजस्वी द्वितीय और योगिता तृतीय रहीं। शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में प्राची शर्मा प्रथम, सूरज द्वितीय और यश सांगवान तृतीय रहे, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में सूरज प्रथम, अनामिका द्वितीय और पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। अंत में कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार और जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रियंका मलिक ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed