फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If the procurement of paddy and millet does not start, there will be demonstrations in the mandis, the farmers warned the government, there was no purchase even on Sunday

धान और बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई तो मंडियों में करेंगे प्रदर्शन,किसानों ने दी सरकार को चेतावनी, रविवार को भी नहीं हुई खरीद

Sun, 03 Oct 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
If the procurement of paddy and millet does not start, there will be demonstrations in the mandis, the farmers warned the government, there was no purchase even on Sunday
पलवल के अटोहां चौक पर धरना देते किसान। - फोटो : Palwal
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार लगातार उनके साथ अन्याय कर रही है। सरकार ने पहले एक अक्तूबर से धान की फसल खरीदने की घोषणा की थी। फिर रविवार से धान की खरीद की बात की गई, लेकिन मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल की तरफ से पलवल ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में किसानों के पास कोई संदेश नहीं आया। इस कारण किसान धान लेकर मंडियों में नहीं पहुंचे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने धान और बाजरे की खरीद शुरू नहीं की तो मंडियों में जोरदार प्रदर्शन करेंगे। धरने की कमान सौरोत पाल ने संभाली।
विज्ञापन

गांव मर्रोली, डकोरा, खिरबी, बंचारी, गढ़ी और गोडौता से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धरने में पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसानों ने कहा कि सरकार उनके साथ छलावा कर रही है। धान व बाजरे की खरीद शुरू नहीं की जा रही है। लगातार किसानों को गुमराह किया जा रहा है। रविवार से धान की फसल की खरीद की घोषणा की थी, लेकिन एक दाना भी सरकार की तरफ से नहीं खरीदा गया। वहीं, बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर सरकार ने बयान नहीं बदला है। सरकार बाजरे की खरीद करने से मना कर रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द ही बाजरे व धान की खरीद शुरू नहीं की गई तो किसान प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में जारी धरने की अध्यक्षता किशन चंद शर्मा ने की, जबकि संचालन दरियाब सिंह सौरोत ने किया। धरने को किसान रतन सिंह सौरोत, मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, बीधू सिंह, रूपराम तेवतिया, नरेंद्र सहरावत, मास्टर छिद्दा सिंह मर्रोली, छिद्दी सरपंच घोड़ी, ताराचंद प्रधान, राजेंद्र घर्रोट, श्रीचंद महाशय, प्रभू सिंह खिरबी, उदयभान, अच्छेलाल, जोगेंद्र सिंह, गिर्राज घोड़ी, गोबिंद राम, मुखराम बेढ़ा, समयराम, बीर सिंह चौहान, हुकम सिंह अटोहां ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed