फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   hydle workers protest aginst government rules

बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर उठाई मांगें

Fri, 06 Mar 2020 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
hydle workers protest aginst government rules
बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर उठाई मांगें
विज्ञापन

हथीन। ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को गेट मीटिंग की। इस दौरान कच्चे कर्मचारियों को समय से वेतन और समान काम के लिए समान वेतन न देने पर रोष जताया। अध्यक्षता प्रधान प्रेमचंद सहरावत व संचालन सचिव राशिद खान मलाई ने किया। सचिव वेदपाल तेवतिया ने निगम मैनेजमेंट और अधिकारियों पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों को न तो समय से वेतन दिया जाता है और न ही उनको समान काम का सामान वेतन दिया जाता है। कर्मचारियों को भारी खतरे वाला कार्य होने के बावजूद भी उनको जोखिम भत्ता नहीं दिया जा रहा है और न ही पुरानी परिभाषित पेंशन स्कीम को लागू किया जा रहा है। सरकार व अधिकारी कर्मचारियों को जानबूझकर निशाना बना रहे हैं। उन्होंने निगम मैनेजमेंट और सरकार को चेताते हुए कहा है कि अगर कर्मचारियों की इन जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी आगे निर्णायक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम व सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर 11 मार्च को डिवीजन कार्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जीतराम फोरमैन, रमेश चंद, इब्राहिम खान, अनिल रावत, गोपाल, पंकज टंडन, सतीश जेई, मांगेराम, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed