फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   husband, wife and his sone burn with fire

आग लगने से पति-पत्नी और पुत्र झुलसे

Thu, 30 May 2019 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
husband, wife and his sone burn with fire
होडल - फोटो : Palwal
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग हसनपुर चौक के निकट एक मकान में आग लगने से पति- पत्नी व उनके पुत्र झुलस गए। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। आसपास के लोगों ने मकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सब कुछ घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के बाद तीनों घायलों को निकट के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां घायल विजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। जबकि उसकी पत्नी महावीरी और पुत्र गौरव का होडल के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार विजय अपनी पत्नी महावीरी और पुत्र गौरव के साथ मकान में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह मकान में अचानक धूआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग में तबदील हो गया। आग लगने से विजय, महावीरी और गौरव झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed