{"_id":"68c0639d65e9b8afee0d7786","slug":"husband-and-wife-were-made-unconscious-by-intoxicating-them-the-cupboard-was-cleaned-palwal-news-c-24-1-gr11004-117653-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पति-पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया, अलमारी कर गए साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पति-पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया, अलमारी कर गए साफ
Tue, 09 Sep 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में चोरों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि चोरों ने घर में सो रहे पति-पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अलमारी तोड़कर लाखों रुपये नकद व कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गांव निवासी राजकुमार ने शिकायत दी कि वह और उसकी पत्नी वीरता घर में सो रहे थे। रात को चोर घर में घुस आए और दोनों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और अलमारी साफ कर दी।
पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान उनका छह माह का बच्चा रोने लगा, जिससे उसकी पत्नी की नींद खुल गई। जब उसने आंखें खोलीं तो देखा कि दो चोर सामान लेकर बाहर निकल रहे थे। पत्नी ने तुरंत पति को जगाया और घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि आस-पड़ोस के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।