फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Honored students who performed well in examination results

Palwal News: परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Honored students who performed well in examination results
हथीन। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि विद्यालय की कुल 36 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें 20 छात्राओं का नाम मेरिट में आया है। इस अवसर पर सभी पास आउट छात्राओं के साथ उनके माता-पिता, अभिभावकों का फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि परीक्षा परिणाम का श्रेय स्टाफ के कठिन प्रयास और छात्राओं की मेहनत को जाता है। प्रवक्ता जगत राज ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रिंसिपल डॉ. शिवकुमार गुप्ता को दिया और कहा कि उन्होंने अध्यापकों को कठिन मेहनत करने के लिए सदैव प्रेरित किया। इस अवसर पर सर्वजीत,भगत सिंह बोहरे, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, अजित सिंह, राजकुमार, वर्षा, अंजना, रंजना, रेणु, एसएमसी प्रधान मंगल सिंह, राजवीर पंचायत मेंबर, भूपराम मेंबर, खचेरा, लवकुश रावत सहित दर्जनों अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed