{"_id":"681e4d1e0be9faf93e08f267","slug":"high-tension-electric-pole-not-changed-even-after-one-and-a-half-year-of-order-of-union-minister-of-state-palwal-news-c-24-1-as11003-114352-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: केंद्रीय राज्य मंत्री के आदेश के डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं बदला हाइटेंशन बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: केंद्रीय राज्य मंत्री के आदेश के डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं बदला हाइटेंशन बिजली का खंभा
विज्ञापन
हथीन। शहर के वार्ड नंबर-1 स्थित खोंटा मंदिर रोड पर हाइटेंशन लाइन के जर्जर खंभे को विभाग के अधिकारी बदलने के लिए लगभग डेढ़ वर्ष बाद भी उदासीन बने हुए हैं। 14 जनवरी 2024 को इसकी मांग समाजसेवी गजराज सिंह आर्य ने शहर के कुटी मंदिर पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से की थी।
उन्होंने बताया कि बिजली के पुराने खंभे के साथ नया खंभा तो खड़ा कर दिया, लेकिन उस पर डेढ़ साल बाद भी बिजली की तार शिफ्ट नहीं की गई है। इतना ही नहीं, हाइटेंशन लाइन के लिए नियमानुसार 11 मीटर का खंभा लगाया जाता है, लेकिन नौ मीटर का खंभा लगाया गया है। यह रोड शहर के प्राचीन खोंटा मंदिर जाने का मुख्य मार्ग है, जिस पर सुबह-शाम सैकड़ों शहरवासियों और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ ही यह रोड फिरोजपुर राजपूत को शहर को जोड़ता है। जहां ग्रामीण और स्कूली बच्चे नियमित रूप से आवाजाही करते हैं। हाइटेंशन लाइन का खंभा लंबे अरसे से जर्जर अवस्था में है और झुका हुआ है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गजराज आर्य ने मांग की है कि आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल इस खंभे को बदला जाए।
बिजली निगम एसडीओ जसवीर बैनीवाल-- यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैंने 24 दिसम्बर 2024 को कार्यभार संभाला है। इस संदर्भ में संबंधित जूनियर इंजीनियर को निर्देश देकर मौके के निरीक्षण के बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिजली के पुराने खंभे के साथ नया खंभा तो खड़ा कर दिया, लेकिन उस पर डेढ़ साल बाद भी बिजली की तार शिफ्ट नहीं की गई है। इतना ही नहीं, हाइटेंशन लाइन के लिए नियमानुसार 11 मीटर का खंभा लगाया जाता है, लेकिन नौ मीटर का खंभा लगाया गया है। यह रोड शहर के प्राचीन खोंटा मंदिर जाने का मुख्य मार्ग है, जिस पर सुबह-शाम सैकड़ों शहरवासियों और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ ही यह रोड फिरोजपुर राजपूत को शहर को जोड़ता है। जहां ग्रामीण और स्कूली बच्चे नियमित रूप से आवाजाही करते हैं। हाइटेंशन लाइन का खंभा लंबे अरसे से जर्जर अवस्था में है और झुका हुआ है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गजराज आर्य ने मांग की है कि आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल इस खंभे को बदला जाए।
विज्ञापन
बिजली निगम एसडीओ जसवीर बैनीवाल
विज्ञापन