{"_id":"6acbcaaf4d3b841b840c1e93","slug":"heaps-of-garbage-in-the-drain-at-ambedkar-chowk-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116356-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आंबेडकर चौक के नाले में कचरे का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आंबेडकर चौक के नाले में कचरे का अंबार
विज्ञापन
बस स्टैंड बाइपास की सर्विस लेन और जलनिकासी व्यवस्था भी बेहाल
न्यूज संवाद एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर सफाई व्यवस्था की बदहाली राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर बस स्टैंड के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक के नजदीक नाला कचरे और पन्नियों से अटा पड़ा है। नाले में जमा गंदगी और प्लास्टिक के ढेर देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां सफाई व्यवस्था कितनी बदहाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई महीनों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।
चावला स्वीट्स के आसपास से लेकर बस स्टैंड बाइपास तक सड़क के दोनों ओर बनी सर्विस लेन, नालों और जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। कई स्थानों पर कचरा जमा है, जबकि सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के व्यस्त मार्ग पर यह स्थिति स्थानीय नागरिकों के साथ यहां से गुजरने वाले बाहरी लोगों के सामने भी शहर की छवि प्रभावित कर रही है।
समाजसेवी रमेश कामरा, महेंद्र जैन, जगदीश सैनी, पवन गर्ग, रविंद्र सैनी और चेतन गोयल ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्ग पर नाले का कचरे से भरा होना गंभीर समस्या है। नाला अवरुद्ध रहने से बारिश के दौरान पानी की निकासी प्रभावित हो सकती है, जिससे जलभराव की स्थिति पैदा होने की आशंका है।
विज्ञापन
कोट
मामला संज्ञान में है। जल्द ही सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नाले की सफाई कराई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- राजेश मेहता, नगरपालिका सचिव