फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Saraswati Cricket Academy won the match.

Palwal News: सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Cricket Academy won the match.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर स्थित लक्ष्मण महलावत क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 217 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरस्वती क्रिकेट अकादमी की टीम ने 310 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु ने 56, विवेक बघेल ने 50, विवेक मल्या ने 37, रचित ने 26 और चिराग राजपूत ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सरस्वती अकादमी के आदी ने 12 रन देकर पांच विकेट हासिल किए, जबकि चिराग ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। इस जीत के साथ सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने दो मैचों की बढ़त हासिल की। क्रिकेट कोच लक्ष्मण सिंह महलावत ने बताया कि मुकाबले आयोजित करने का उद्देश्य शहर के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना है। ऐसे मैचों से खिलाड़ियों को अनुभव मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed