{"_id":"6acbda54d643c98204064df7","slug":"youth-murdered-in-axe-attack-stemming-from-a-feud-palwal-news-c-24-1-pal1008-129056-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रंजिश में कुल्हाड़ियों से हमला कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रंजिश में कुल्हाड़ियों से हमला कर युवक की हत्या
विज्ञापन
हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सत्वा गढ़ी में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सत्वा गढ़ी में रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक की फरसा और कुल्हाड़ियों से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक प्रशांत आईटीआई करने के बाद सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। उसने सेना में भर्ती के लिए फॉर्म भी भरा था। देशसेवा का सपना देख रहे प्रशांत की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी वसंत लाल उर्फ रूप नारायण ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। उसका छोटा बेटा प्रशांत 10 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे गांव के स्कूल में खेलने गया था। आरोप है कि वहां गांव का प्रति, पुत्र चंद्रपाल अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रशांत और आरोपियों के बीच रंजिश चली आ रही थी।
हमले के बाद मौके से फरार हुए आरोपी
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने प्रशांत पर फरसा और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे मृत समझकर मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रशांत खून से लथपथ हालत में जवाहर, पुत्र जीवनलाल के घेर में पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हसनपुर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
फोन कर बुलाया था आरोपी
परिजनों के अनुसार, प्रीत ने प्रिंस को फोन कर स्कूल बुलाया था, जहां उस पर हमला कर दिया गया। हमले के बाद घायल प्रिंस किसी तरह जवाहर के घर पहुंचा और वहां जाकर गिर गया। परिजनों ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो प्रिंस मृत अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि प्रिंस लाठी चलाने में माहिर था और कबड्डी का खिलाड़ी भी था।