फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Former MLA accuses police of misconduct.

Palwal News: पूर्व विधायक ने पुलिस पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Former MLA accuses police of misconduct.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। भाजपा के पूर्व विधायक रामरतन ने कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल समेत 15-16 पुलिसकर्मियों पर परिवार के साथ दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और दुकान के गल्ले से 18 हजार रुपये निकालने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। रामरतन के अनुसार, 8 अक्तूबर को पुलिसकर्मी शमशाबाद पुल के नीचे स्थित उनकी पुत्रवधू की कपड़े की दुकान पर पहुंचे थे। उस समय दुकान में उनका बेटा अशोक कुमार, पुत्रवधू और कुछ परिचित मौजूद थे। आरोप है कि पुलिस ने दुकान में जुआ और सट्टा चलाने की बात कहकर तलाशी ली और परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके दोनों बेटों और अन्य लोगों के खिलाफ रंजिश के चलते प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने एसपी को प्राथमिकी को रद्द करने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed