{"_id":"67acfe8aa54aabbf820bf3aa","slug":"health-deteriorated-due-to-injection-youth-suffering-from-typhoid-died-palwal-news-c-24-1-gr11004-111952-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: इंजेक्शन से बिगड़ी तबीयत, टाइफाइड पीड़ित युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: इंजेक्शन से बिगड़ी तबीयत, टाइफाइड पीड़ित युवक की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव कलसाडा में एक निजी डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने से टाइफाइड पीड़ित युवक की हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बृजलाल (32) निवासी मित्रोल के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। वह कई दिनों से बुखार और टाइफाइड से पीड़ित था। मंगलवार को उसकी भाभी रेणु उसे इलाज के लिए गांव कलसाडा के एक निजी डॉक्टर कमल के पास ले गई थीं।
शिकायतकर्ता राकेश के अनुसार, डॉक्टर ने पहले बृजलाल के हाथ की नस में इंजेक्शन लगाया, जिससे उसे झटके आने लगे और मुंह से झाग निकलने लगे। इसके बाद डॉक्टर ने दूसरा इंजेक्शन कूल्हे में लगाया, जिससे उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उसे पलवल के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
मृतक के भाई राकेश ने डॉक्टर कमल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि शिकायत के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 106 और आईएमसी अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और डॉक्टर कमल की लापरवाही की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।