{"_id":"94dab26ed0d0647ac68912118823bd42","slug":"healt-centre-s-inaugration-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ सेंटर का उद्घाटन आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ सेंटर का उद्घाटन आज
अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 24 Sep 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव फतेहपुर में सब हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसका उद्घाटन 25 सितंबर को किया जाएगा। सेंटर में भवन के अलावा डॉक्टर व कर्मचारियों के आवास भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इससे आसपास के दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे। गांव के सरपंच सुनील धारीवाल ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं गांव में पहले नहीं थीं। इससे मरीजों को दिक्कत होती थी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ने सरकार को भूमि मुहैया करने की पेशकश के बाद सब हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया गया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईन सज्जन सिंह ने बताया कि इसके निर्माण में करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
गांव के सिब्बन सिंह, पूर्व सैनिक होशियार सिंह, प्रहलाद सिंह, रिसाल सिंह, शेर सिंह ने इसके निर्माण पर खुशी जताई हैं।